स्त्री पुरुष - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

उन दोनों के बीच
हमेशा एक सुगन्ध फैली रहती थी
झगड़ा तब
हुआ उन दोनों के बीच
जब उन दोनों के बीच
एक पेड उग आया

वह कहती - बबूल का पेड़ है यह्
वह कहता - यह चिनार है

सारी बहस के बीच में
यही तय करनी था
कि पेड चिनार है या बबूल
इसी बहस में
सुगंध कहीं दूर
अंदर फैले कंगूरों पर टंग गई
और बहस यह साबित करने के लिए होती रही
कि पेड़ चिनार है या बबूल

दोनों पेड़ों की शख़्सियत में
इतना फ़र्क
फिर भी दोनों तुले हुए थे
साबित करने में
कि पेड़ तो वही है
जो उनकी पुतलियों में उतरता है

हार कर पुरुष ने कहा
हो सकता है कि कहीं बबूल भी समाया हो
चिनार की शिराओं में
स्त्री ने अपनी पुतलियों में उतरे
पेड़ की शिराओं में
बबूल ढूंढना शुरु किया
उसे दिखा कि
चिनार की शिराओं में
कहीं उलझी हैं बबूल की शिराएँ
उसने स्वीकार कर लिया
हां शायद बबूल भी
समाया है चिनार की पसलियों के नीचे

नहीं बबूल ही वह
और शायद कहीं
चिनार समा गया है
बबूल की पसलियों में
सारी बहस यहीं आकर स्थगित हो जाती
और चिनार बार-बार अपनी शख्सियत खोजता
बबूल से उलझता रहता

बहस कहीं भी ख़त्म नहीं होती
और क़ंगूरों पर टंगी सुगंध
लौटने की प्रतीक्षा में
अभी वहीं टंगी है
शायद! सूखने का इंतज़ार करती हुई.
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads