रक्तचाप - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

सारी शर्म छोड़
और सारे बन्धन तोड़
घूमने लगा है ख़ून
शिराओ मे
कि जैसे तेज़ वाहन
दौड़ रहा हो
स्पीड-ब्रेकरो से भरी सड़को पर

प्रेम से काटता है यह विषभरा नाग
और वहीं कही सो जाता है
ख़ून की झाड़ियो मे

मैने सब्ज़ी वाले से पूछा
तुमने सुना है इस नाग का नाम
वह सब्ज़ी के भाव बताने लगा

ड्बलरोटी वाले से पूछा
तो वह मक्खन दिखाने लगा

एक मैकेनिक से पूछा मैने
उसने औज़ार मेरे सिर पर पटक दिए

पूछा एक मजूर से
उसने सिर पर दो ईटे और रखी
और फटाफट बनती इमारत पर चढने लगा

एक बद्धिजीवी से भी पूछ लिया
वह हल्के सा मुस्कराया
फिर एक झोला दिखाया

दरअसल हम दोनो उसी झोले मे बन्द है

झोले मे कर लिए मैने सुराख़
वही से कभी सब्ज़ी वाले को
कभी मजूर को देखता हूँ
नाग है कि झोले मे
सूराख़ों के बावजूद
जमा है झोले के अन्दर ही।
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads