कुछ समझा आपने - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

कुछ देखा आपने
हाल में अन्धेरा हुआ
और मंच आलोकित हो उठा

कुछ सुना आपने
हाल में ख़ामोशी हुई
सूत्रधार अपना वक्तव्य देने लगा
और ख़ामोशी सन्नाटे में बदल गई

कुछ सोचा आपने
कि वक्तव्य देने के लिए
अन्धेरा और ख़ामोशी
कितनी ज़रूरी हैं।

ग़फ़लत में न रहें
सावधान होकर सोचें
आपको अन्धेरे में डालना
और ख़ामोशी से बांधना
कितना वाजिब है
कितना मुनासिब।

वक्तव्य दिया सूत्रधार ने
संगीत की लय
और पाँवों की ताल के साथ
वक्तव्य दिया सूत्रधार ने
ग़ौर किया आपने
पूरा नाटक ख़त्म हो गया
पर सूत्रधार का वक्तव्य नहीं
देखा आपने

प्रकाश ने फिर फैलकर आपको
अपनी बाँहों में भर लिया
आपने भी भर लिया
प्रकाश को
अपनी आत्मा में
चल दिए दर्शक-दीर्घा से बाहर
वक्तव्य को हनुमान चालीसा
बनाकर

ध्यान दिया आपने
कि आपके हाथ
वहीं कहीं तो नहीं रह गए
चिपके हुए कुर्सी के हत्थों के साथ
या पाँव
धँसे हुए फ़र्श में
या आँखें
या सिर
वहीं कहीं हवा में घुले
सूत्रधार के वक्तव्य के साथ।

कुछ समझा आपने ?
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads