दुरमुट - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

मज़दूर के हाथों
रोड़ी कूटता दुरमुट
फिसल जाता है

हथिया लेता है उसे डाक्टर
और मोटी सुई बना लेता है

मास्टर के हाथों मे
छ्डी बन जाता है दुरमुट

पिता के हाथों मे आदेश

राजनेता के हाथ मे
स्टेनगन होता है दुरमुट

और धर्माचार्य के होंठों पर
काला मंत्र

अजीब शै है दुरमुट
हाथ बदलते ही शक्ल बदलता है
सुई, छड़ी, आदेश, काला मंत्र
या नौकरशाह की
भारी भरकम क़लम

कितना अच्छा लगता है
मज़दूर के हाथों मे ही दुरमुट
समतल करता ज़मीन
उस पर बनता है फ़र्श
फ़र्श पर ही टिके रहते है पाँव
वही से दिखते है शहर, कस्बे और गाँव

दुरमुट का हाथ बदलना
इतिहास मे बार-बार हुई दुर्घटना है
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads