उच्चार - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

उच्चारण में उच्चरित नहीं दिखता था
ध्यान से देखने पर
उच्चरित उच्चारण के पीछे छिपा दिखता था
सामने विशुद्ध उच्चारण होता था

उच्चारण उच्चरित का छिलका था
करीब आकर वह गिर जाता था
तब उच्चरित का मुख साफ़ दिखता था

साफ़ दिखता हुआ उच्चरित
उच्चारण करता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories