प्राचीन संसार - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

प्राचीन संसार मुझे स्वीकार करने को खुलता है

प्राचीन संसार में जो सबसे प्राचीन है
उसमें एक गुफ़ा है
गुफ़ा-द्वार से झरता है प्रकाश
प्रकाश में मेरे नाम के न होने का प्रकाश है
मेरे नाम के न होने में मेरी किसी भी
पहचान के न होने का प्रकाश है

उस प्राचीन प्रकाश में सन्नाटा है
उस सन्नाटे को साधते
मैं गुफ़ा में प्रवेश करता हूँ
लम्बी अनंत-सी गुफ़ा के अंत में
बार-बार नवीन होता, प्राचीन एक और संसार है

मैं हर संसार के सन्नाटे में घूमता
एक बेचैन जीव
हर बेचैन जीव की यह साँस
समय को भेदती हुई
समय के पार एक और समय के
प्राचीन से नवीन होते
संसार के सीमान्त को छूती है
जहाँ होकर जीवित फिर जीवित हो जाता है।
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories