नाच का दरिया - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

नाच एक बहता हुआ दरिया था
उसमें काँपते हुए तिनके को थामना कठिन था

काँपता हुआ तिनका दरिया का नाच था
दरिया के नाच को थामना कठिन था

दरिया को छूना नाचते हुए नाच को छूना था
नाच को छूना नाचते हुए दरिया को छूना था

दरिया के किनारे से नाच को देखना कठिन था
कि नाचते हुए दरिया और नाच में कूद जाना था!
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories