आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (पीना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

आत्मन्‌ को तेज़ प्यास सताती थी
पीने की इच्छा से सम्मुख सागर होता था
जब तक सागर का विचार था
आत्मन्‌ का पीना शुरू नहीं होता था
पीने की प्यास कहीं भीतर दुबकी हुई रह जाती थी
पीना समुद्र में बेचैन डूबता-उतराता
ऊभ-चूभ करता था

ऐसे जब तक उसे समुद्र का स्मरण था
पीना रुकस हुआ था
रुके हुए पीने के साथ बेचैन प्यास रुकी हुई थी

किसी क्षण आत्मन्‌ को
समुद्र का स्मरण नहीं रह जाता था
स्मरण में जल का भी स्मरण नहीं रह जाता था
प्यास, प्यास की इच्छा भी भूल जाया करती थी
तत्क्षण उस महाविस्मरण में
आत्मन्‌ का पीना शुरू हो जाता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories