आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (लौटना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

आत्मन्‌ प्रथम से जीवित था
वह जीवित अदृश्य होता था
और जीवित ही दृश्य में लौटता था
लौटकर दृश्य में वह ख़ुद को पुनः जीवित करता था
पुनः जीवित होकर वह प्रत्येक दृश्य को
पुनः जीवित करता था

आख़िरकार अनगिन जीवित दृश्यों के अनन्त उजाले में
आत्मन्‌ स्वयं एक ज्योतित दृश्य बन जाता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories