आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (जाना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

1 min read · 12.4K reads

आत्मन्‌ प्रत्येक समय में होता था
वह समयातीत भी होता था

आत्मन्‌ समय के शीश पर चहलक़दमी करता
दृश्य में दिखता रहता था

और अचानक अदृश्य हो जाता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories