अकथ - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.3K reads

मेरे पास कहने को कुछ नहीं था
सो जन्मों से कहता जाता था
कहने को होता
तो कहकर चुक जाता

कहने को कुछ नहीं था
सो वाणी डोलती न थी
केवल कुछ तरल-सा हुआ करता था

कहने को कुछ नहीं था
सुबह कोहरा रहता था
समय चुपचाप बहता था
मैं हर बार एक हिलते पौधे से
एक अँजुरी फूल चुनकर
धारा में डाल देता था
और चुपचाप प्रणाम करता था!
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like