सुनें श्रीमान् - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

8 min read · 12.4K reads

सुनें श्रीमान्-
ढकोसले को ढकोसला
और तानाशाही को तानाशाही कहा जा सकता है अगर
किसी जुबान में। तो उसी जुबान में
कैदखाना है देश आपका
पिछले तीस सालों से एक अदद झुनझुना लिए
सिटपिटाता बजता हुआ

पिछले तीस सालों से चालाक बुड्ढों
के पाजामें के नाड़ों
और ठंडे अंधेरे में पड़ा है/सड़ा
देश (अगर वह है)
बदबू मारता अतीत से भविष्य तक

भीतर काली दीवारों गोल मेजों गोलमोल
चित्रित चेहरों पर
अंधाधुंध सिर मारती
खुद को
खुद से पछाड़ती जनता
जिसको काम के बाद के हराम आराम में
व्याख्या के लिए दिए गए हैं मकड़ी के जाले गर्द
गुबार केंचुए और चंद मुहावरे (!)
अश्लील दुनिया की गुह्य हरकतों के...

जनता नाम की इस अनपेक्षित खूसट औरत का
इसलिए हर पांच साल बाद
दरवाजों की संधि से फंेकी जाती है रोशनी
उत्सवधर्मी उल्लास में लपेट कर-
जिसे वे चुनाव कहते हैं!

जिससे बची रहे एक आशा
एक प्रतीक्षा
एक आशाकुलता अपने सब कुछ होने की
जिसके सहारे वे जनता के लिए
जनता के हित मंे
जनता के सिर पर
कर सकें सत्ता हस्तांतरण
सुख-अपहरण
दिन दहाड़े!...

जी, श्रीमान्-यही है करीब-करीब
असली हिंदुस्तान की जिंदा कहानी
यानी-
चिकने चेहरों की रंगदार पालिशों और साजिशों
के नीचे लगातार खारिज होती
घिसी जिंदगी
की घिन की कथा-
(असुविधाजनक भाषा में खुलती
झल्लायी व्यथा
एक और अड़ियल कबीर की!)

व्याकरण की नाक के नीचे दबा, सांय-सांय करता यह
गुस्सा
आपकी बारीक प्रज्ञा पर
भारी तो नहीं पड़ता
-क्यों श्रीमान्??
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु