आजु आली माथे ते सुबेंदी गिरै बार बार - प्रहलाद

प्रहलादप्रहलाद

2 min read · 12.4K reads

आजु आली माथे ते सुबेंदी गिरै बार बार ,
मुख पर मोतिन की लरी लरकति है ।
धरतहि पग कील चूरे की निकरि जात ,
जब तब गांठि जूरेहू की भरकति है ।
जानि न परत पहलाद परदेस पियु ,
उससि उरोजन सोँ आँगी दरकति है ।
तनी तरकति कर चूरी करकति अंग ,
सारी सरकति आँखि बाँई फरकति है


प्रहलाद का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
प्रहलाद
About the poet

प्रहलाद

View profile & all 1 Poems / Stories