मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ - प्रदीप

प्रदीपप्रदीप6 Sept 1915 – 11 Sept 1998

4 min read · 12.4K reads

मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
तुम हो बड़े बलवान
प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा

मैंने सुना है तुमने यहाँ पे
लाखों के दुःख टाले
मेरा दुःख भी टालो तो जानूं
चक्र सुदर्शन वाले
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
मुझपे धरो कुछ ध्यान
प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा

तुमको दयालु अपना समझके मैंने आज पुकारा
मुझ निर्बल के हाथ पकड़ लो
दे दो नाथ सहारा
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
मैं भी तुम्हारी संतान
प्रभु जी मेरी लाज रखो
मैं एक नन्हा सा

मैं आया हूँ आज तुम्हारे द्वार पे आस लगाये
ऐसा कोई जतन करो प्रभु
सांच को आंच ना आये
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
बिगड़ी बनादो भगवान
प्रभु जी मेरी लाज रखो
प्रभु जी मेरी लाज रखो
प्रभु जी मेरी लाज रखो
प्रदीप
About the poet

प्रदीप

View profile & all 28 Poems / Stories