उन्हें गाँव छोड़कर जाना पड़ा
वे चले गए घर को छोड़कर खुला
वे चले गए मुझे पड़ा छोड़कर कोने में
या यह कि मुर्गी की तरह कुट-कुट करती
मैं नहीं चल सकती थी उनके पीछे-पीछे
नहीं जा सकती थी तो नहीं जा सकती थी
उनकी झाड़ू उनके साथ
जैसे नहीं जा सकती थी उनके साथ उनकी ज़मीन
वे चले गए घर को छोड़कर खुला
वे चले गए मुझे पड़ा छोड़कर कोने में
या यह कि मुर्गी की तरह कुट-कुट करती
मैं नहीं चल सकती थी उनके पीछे-पीछे
नहीं जा सकती थी तो नहीं जा सकती थी
उनकी झाड़ू उनके साथ
जैसे नहीं जा सकती थी उनके साथ उनकी ज़मीन








