हमसफ़र - प्रभात

प्रभातप्रभात

3 min read · 12.4K reads

मेरा कोई मुसलमान दोस्त नहीं है
मेरे पिता का एक था

मैं अब गाँव में रहता नहीं
शहर में वहाँ रहता हूँ
जहाँ मुसलमान नहीं रहते
अब मेरे पास बची हैं स्मृतियाँ

मेरे बाबा के कई मुसलमान दोस्त थे
करीमा सांईं, मुनीरा सांईं
अशरफ़ चचा, चाची सईदन
बन्नो, रईला

सुदूर बचपन की स्मृतियाँ हैं ये
हमारे घर आना-जाना
उठना-बैठना था उनका

समाज की बुनावट
कुछ ऐसी होती गई बीते दिनों
बकौल मीना कुमारी
’हमसफ़र कोई गर मिले भी कहीं
दोनों चलते रहे तन्हा-तन्हा’
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like