एक कविता पैदल चलने के लिए-2 - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

जंगल से निकल कर आ रही परछाईं
आशा नहीं भी तो हो सकती है
पर कोई समझता है कि वह आशा ही है
पहाड़ से उतरती हुई परछाईं
आशा नहीं भी तो हो सकती है
पर कोई समझता है कि वह आशा ही है
गठरी सिर पर धरे जा रही परछाईं
आशा नहीं भी तो हो सकती है
पर कोई समझता है कि वह आशा ही है

जो आशा को खोजता फिरता है
उसे दुनिया की हर परछाईं में आशा दिखती है
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like