राही से - प्रभाकर माचवे

प्रभाकर माचवेप्रभाकर माचवे26 Sept 1917 – 17 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

इस मुसाफ़िरी का कुछ न ठिकाना भइया !
याँ हार बन गया अदना दाना, भइया ।
है पता न कितनी और दूर है मंज़िल
हम ने तो जाना केवल जाना, भइया !

तकरार न करना जाना है एकाकी
हमराह बचेगा कौन भला अब बाक़ी
जब सम्बल भी सब एक-एक कर छुटता
बस बची एक झाँकी उन नक़्शे-पा की ।

छूट चले राह में नए-पुराने साथी
मिट गई मार्गदर्शक यह कम्पित बाती
नंगी प्रकृति वीरान भयावह आगे
मैं जाता हूँ, आओ, हो जिस की छाती !
प्रभाकर माचवे
About the poet

प्रभाकर माचवे

View profile & all 21 Poems / Stories