आम आदमी - प्रभाकर गजभिये

प्रभाकर गजभियेप्रभाकर गजभिये

2 min read · 12.4K reads

जब उधर नज़र पड़ी
तो हाथों में दिखी
मज़बूत हथकड़ी
चोर को ले
पुलिस थी खड़ी
यह बन गया बड़ा यक्ष प्रश्न
गाँधी के इस देश में
फटे-पुराने वेश में
क्यों ग़रीब ही मरता है
पुलिस लॉक-अप में

लगता है बस अमीर ही
यहाँ ईमानदारी से
जीवन-यापन कर सकता है!
प्रभाकर गजभिये
About the poet

प्रभाकर गजभिये

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like