स्वप्न-2 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

मैं शर्मिन्दा हूँ अपने शब्दों के लिए
जिन्हें आप पढ़ रहे हैं
-यह जानते हुए भी कि ये मेरे है
और आप पढ़ रहे हैं
जैसे कि मैंने इन्हें लिखा था
कभी गोया

ताकि बची रहे सारी साँसें

जीने में
कोई जग जाय
और शर्मिंन्दा न हो
दरअसल

यह स्वप्न है
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories