पीठ कोरे पिता-6 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

मंज़र

शायद विस्मृति की त्रुटि है
जो मैं बाहर आ गया हूं

अस्पताल से
अपनी सांस जैसा असली

पिता खो कर

अजब तरह के आश्चर्य में
वेश्या जानती है जिसे

इन्सान जीवित के साथ सोता है
मुर्दे के साथ नहीं।
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories