पीठ कोरे पिता-22 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

कक्कारु पिता कहते थे
कोई नहीं जानता कि कल क्या घटने वाला है
--ओखली मे सर दे कर रुको न रुको
घड़ी रुक जाती है।
सो समझो अतीत मिट्टी है और
मरे पीछे सब समाप्त

यह ज़ख्म जो भरेगा नहीं कभी
धोता हूं इसे
जाते सूरज को देखते वचन दाई के वस्त्र जैसे मैले हैं।
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories