पीठ कोरे पिता-20 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

ओखली में सर दे कर यूं लौट
आया हूं
जैसे चिता में पिता

वक्त। रक्त की तरह बह रहा है
मां।

आकाश से एक तारा तोड़ कर
अपनी आंखों में चमका लो
या माथे पर पोंछ दो

सिंदूर।
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories