पीठ कोरे पिता-14 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

मैं शर्मसार हूं कि सारे दांव जीत गया
यहां तक कि सिक्कों को मेरी जेब से
बाहर तक आने की ज़हमत नहीं उठानी पड़ी
शुक्रगुज़ार हूं यह कहना न होगा

हार के आइने से बने मुझ पर
आप दिखते रहे
और जीत न सके

मुझ में भी।
पिता--
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories