ख़ुद्दार और सनकी - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

चाणक्य मित्र की सिखावन रहती

गेंद अपने पाले में रखनी चाहिए
हमेशा
सुनता वह कवि गर्वीला
ख़ुद्दार मूर्ख का सनकी चेला
उछल-उछल
टप्पे-टप्पे होती गेंद को
रोक लेता हर बार
डाल आता फिर
अन्यों के पाले में

रहता
यूँ ख़ुश-ख़ुश सनकी चेला
और हँसता वह
ख़ुद्दार मूर्ख

नेपथ्य से
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories