गुलाब जामुन - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

5 min read · 12.4K reads

हँसते समय तुम्हारे गालों में पड़ने वाले
गड्ढे देखकर मैं सोचता
कि एक बार इस गाल के गड्ढे में
और एक बार उस गाल के गड्ढे में
गुलाब जामुन खाई जाए रखकर

क्या करूँ गुलाब जामुन के प्रति
तुम्हारी दीवानगी देखकर
मुझे इसके अलावा कुछ सूझता ही नहीं
गुलाब जामुन तुम खातीं
मगर वह घुलता मेरे मुँह में

मिठाई की जिस दुकान के
गुलाब जामुन तुम्हें पसन्द आते
मुझे लगता जैसे वे वहाँ
बस तुम्हारे लिए ही बनते हैं
तुम्हारे पूछने पर दुकान
टोक भी देती अरे परसों ही तो
ताज़े बने थे तुम आई हीं नहीं

गुलाब जामुन खाने को लेकर
तुम्हारी ललक देखकर मुझे लगता
जैसे मैंने अपनी कविता की क़िताब
देते हुए तुम्हें तुमसे
प्रेम का इजहार किया अपने

कहीं ऐसा न हो कि किसी दिन
कोई दोने में भरे गुलाब जामुन
बढ़ाते हुए तुम्हारी तरफ़ तुम्हारे प्रति
अपना प्रेम प्रकट न कर दे
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like