अच्छे दिन आने वाले हैं - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

4 min read · 12.4K reads

गुजरात की तर्ज पर सबको सबक सिखाने की
इच्छा रखने और पूरे देश को गुजरात बनाने का
सपना देखने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं

पाँच हज़ार साल पहले से चलकर
बरास्ते उन्नीस सौ बानवे, दो हज़ार बारह तक
आने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं

सिर पर मैला ढोने को आध्यात्मिक अनुभव कहने
और प्रजातन्त्र में राजपुरूष की तरह ख़ुद को
ईश्वर का दूत बताने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं

सत्रह बार सोमनाथ को लुटते देखने और एक बार भी
लूटने वालों से न भिड़ने मगर अब बदले पर उतारू
दिखने वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं

उनके अच्छे दिन आने वाले हैं
हम उनके अच्छे दिन लाने वाले हैं ।
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like