शनाख़्त - नज़्म

परवीन शीरपरवीन शीर

1 min read · 12.4K reads

हर एक क़तरा

समुंदरों में समा गया है

वजूद अपना गँवा चुका है

इसी यक़ीं पर

कि अब वो क़तरे से इक समुंदर

की बे-करानी में ढल गया है

मगर यहाँ है

बहुत अकेला जो एक क़तरा

वजूद अपना सँभाल कर मुस्कुरा रहा है

कि उस के अंदर कई समुंदर समा गए हैं

परवीन शीर
About the poet

परवीन शीर

मूल नाम : परवीन शीर LCCN : nb2007014187

View profile & all 11 Poems / Stories