ताज़ा मोहब्बतों का नशा जिस्म-ओ-जाँ में है

परवीन शाकिरपरवीन शाकिर24 Sept 1952 – 26 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

ताज़ा मोहब्बतों का नशा जिस्म-ओ-जाँ में है

फिर मौसम-ए-बहार मिरे गुल्सिताँ में है

इक ख़्वाब है कि बार-ए-दिगर देखते हैं हम

इक आश्ना सी रौशनी सारे मकाँ में है

ताबिश में अपनी महर-ओ-मह-ओ-नज्म से सिवा

जुगनू सी ये ज़मीं जो कफ़-ए-आसमाँ में है

इक शाख़-ए-यासमीन थी कल तक ख़िज़ाँ-असर

और आज सारा बाग़ उसी की अमाँ में है

ख़ुशबू को तर्क कर के न लाए चमन में रंग

इतनी तो सूझ-बूझ मिरे बाग़बाँ में है

लश्कर की आँख माल-ए-ग़नीमत पे है लगी

सालार-ए-फ़ौज और किसी इम्तिहाँ में है

हर जाँ-निसार याद-दहानी में मुंहमिक

नेकी का हर हिसाब दिल-ए-दोस्ताँ में है

हैरत से देखता है समुंदर मिरी तरफ़

कश्ती में कोई बात है या बादबाँ में है

परवीन शाकिर
About the poet

परवीन शाकिर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like