पिरो दिये मेरे आंसू हवा ने शाख़ों में - परवीन शाकिर

परवीन शाकिरपरवीन शाकिर24 Sept 1952 – 26 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

पिरो दिये मेरे आंसू हवा ने शाखों में
भरम बहार का बाक़ी रहा निगाहों में

सबा तो क्या कि मुझे धूप तक जगा न सकी
कहां की नींद उतर आयी है इन आंखों में

कुछ इतनी तेज़ है सुर्ख़ी कि दिल धड़कता है
कुछ और रंग पसे-रंग है गुलाबों में

सुपुर्दगी का नशा टूटने नहीं पाता
अना समाई हुई है वफ़ा की बांहों में

बदन पर गिरती चली जा रही है ख़्वाब-सी बर्फ़
खुनक सपेदी घुली जा रही है सांसों में

सबा=सुबह की हवा; पसे-रंग=रंग के पीछे; अना=अहम; सपेदी=सफ़ेदी
परवीन शाकिर
About the poet

परवीन शाकिर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like