लब को तेरे मय-कशी दे जाऊँगी

परवीन शग़फ़परवीन शग़फ़14 May 1980

1 min read · 12.4K reads

लब को तेरे मय-कशी दे जाऊँगी

और ज़बाँ को शायरी दे जाऊँगी

यूँ नज़र-अंदाज़ न कर हमनशीं

तेरी पलकों पर नमी दे जाऊँगी

रास न आएगी तुझ को बज़्म-ए-ख़ास

अंजुमन को वो कमी दे जाऊँगी

ख़ाली होगा दिल का जब कश्कोल तब

मैं अना को मुफ़लिसी दे जाऊँगी

तू बज़ाहिर होगा इक दानिश मगर

क़ैस सी दीवानगी दे जाऊँगी

काश तू होता तजस्सुस-आश्ना

रूह को मैं तिश्नगी दे जाऊँगी

तेरे महवर का क़मर बन कर 'शग़फ़'

मैं सदा की तीरगी दे जाऊँगी

परवीन शग़फ़
About the poet

परवीन शग़फ़

उपनाम : 'शग़फ़' मूल नाम : शगुफ़्ता परवीन जन्म : 14 May 1980 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 12 Poems / Stories