हवा किस क़दर तेज़ है
अजनबी शाम सँवला गई
वक़्त दोनों गले मिल चुके
सर पे रक्खो रिदा
सुन रही हो
मसाजिद से उठती हुई
रूह-परवर-सदा
उठ के देखो तो
आँगन का दर बंद है
या खुला
लेकिन इस वक़्त तन्हा
खुले सर
कहाँ जा रही हो
हवा किस क़दर तेज़ है
अजनबी शाम सँवला गई
वक़्त दोनों गले मिल चुके
सर पे रक्खो रिदा
सुन रही हो
मसाजिद से उठती हुई
रूह-परवर-सदा
उठ के देखो तो
आँगन का दर बंद है
या खुला
लेकिन इस वक़्त तन्हा
खुले सर
कहाँ जा रही हो

चोट नई है लेकिन ज़ख़्म पुराना हैये चेहरा कितना जाना-पहचाना है
दश्त मेरी ही दुहाई देगाफिर मुझे आबला-पाई देगा
हर सम्त सुकूत बोलता हैये कौन से जुर्म की सज़ा है
इक इक को इताब बाँटते होकिस तरह के ख़्वाब बाँटते हो
जब बाँटना ही अज़ाब ठहराफिर कैसा हिसाब माँगते हो