गालियाँ याद रहेंगी - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

3 min read · 12.3K reads

सूक्तियाँ नहीं
गालियाँ याद रहेंगी
अधरों को ।

मंत्र से अधिक
याद
टेक की अर्धाली ।
दोहे पर आवृत्त
पंक्ति वो ही
जय-जय वाली ।।

कुछ मंत्रमुग्ध
उन्मादी भक्तों की
जिज्ञासा नहीं
तालियाँ रोक रखेंगी
अधरों को ।।

नृत्य को नहीं
देख नाच की
मादकता ।
वस्त्र मत देख
देख देह की
कामुकता ।।

कुछ आवरण
शेष होंगे अब भी
मुस्कानें नहीं
लालियाँ घेर रहेंगी
अधरों को ।।
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories