यदि तुम्हारे - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

यदि तुम्हारे कान बंद कर दिए जाएँ तो?
तो तुम नहीं सुनोगे

यदि तुम्हारी आँखें बंद की दी जाएँ तो?
तो तुम नहीं देखोगे

और यदि तुम्हारे
मुँह पर जाबी लगा दी जाए तो?
तो तुम्हारा शेर बनना लाजिमी है!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories