वाह रे भारत महान‍ - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

खाने-खेलने की उम्र में
कूडे़ के ढेर पर
पोलीथिन बीनते बच्चे
अपने देश के नहीं
जैसे जापान के बच्चे हैं

और उनकी धँसी हुई आँखें
पांजर में सटा हुआ पेट
और जिस्म पर दिखती हड्डियों की रेखाएँ?

अपने देश की नहीं
बल्कि सोमालिया की हैं
और उनकी अर्जित की हुई संपत्ति?

अपने देश भारत की है
वाह-वाह रे हमारा भारत महान!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories