सात खून माफ़ - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

क्रिमिनल है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

दंगाई है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

खूनी है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

सर पर मूतता है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

बस्तियां फूंकता है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

बलात्कारी है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

गरिबों को रुलाता है तो क्या हुआ
अपनी जाति का है

अपनी जाति का है तो सात खून माफ़ हुआ
औरों की जाति का है तो निरपराधी भी साफ़ हुआ।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories