पर उपदेश… - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

आप मुसलमान हैं
तो मुसलमानों की बात करेंगे ही

आप ईसाई हैं
तो ईसाईयों की बात करेंगे ही

आप पारसी हैं
तो पारसियों की बात करेंगे ही

आप यहूदी हैं
तो यहुदियों की बात करेंगे ही

आप बुद्धिस्ट हैं
तो बौद्धों की बात करेंगे ही


आप जैन हैं
तो जैनियों की बात करेंगे ही

आप सिख हैं
तो सिखों की बात करेंगे ही

आप हिन्‍दुओं की बात करना छोड़ दीजिए
मुसलमान भी मुसलमानों की बात करना छोड़ देंगे।

(भारत के पूर्व उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी के उस विदाई वक्‍तव्‍य पर, जिसमें उन्‍होंने “मुसलमानों” की वर्तमान दशा पर चिंता व्‍यक्‍त की थी और जिस पर साम्‍प्रदायिक तत्‍वों ने बवाल काटा था।)
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories