मां - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

मां और बच्चा के बीच में
यह खेल
बहुत देर से चल रहा है
मां बार-बार अपनी ओढ़नी को
छाती पर संभालती है
लेकिन बच्चा है कि हरेक बार
ओढ़नी को छाती पर से गिरा देता है
और लगता है वह खिल-खिलाकर हंसने

मां बस बच्चा को
आंख भर दिखा देती है

बच्चा कई शरारतों के बीच
एक शरारत और कर बैठता है
इस बार वह
अपनी मां के बाल को
जोर से तिर देता है
मां थोड़ा-सा चिंघाड़ उठती है
और हल्की-सी चपत
अपने लाडले को लगा देती है
बच्चा रोने का नाटक शुरू करता है
अपने लाडले को रोता देख
मां की आंखों में आंसू छलछला आते हैं
और लगती है वह
अपने लाडले को ताबड़तोड़ चूमने!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories