जस्टिस कर्णन - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

पैसा तुम्हारे पास भी है
पैसा द्विजों के पास भी है

योग्यता तुम्हारे पास भी है
योग्यता द्विजों के पास भी है

कानून तुम भी जानते हो
कानून द्विज भी जानते हैं

लोग तुम्हें भी जानते हैं
लोग द्विजों को भी जानते हैं

ईश्वर की शपथ तुम भी लेते हो
ईश्वर की शपथ द्विज भी लेते हैं

राजनीति तुम भी जानते हो
राजनीति द्विज भी जानते हैं

जस्टिस तुम भी हो
जस्टिस द्विज भी हैं

संविधान का तुम भी आदर करते हो
संविधान का द्विज भी आदर करते हैं

लेकिन इससे क्या
तुम द्विज नहीं हो
और वे द्विज हैं
जिनसे संविधान भी छोटा है
और जो भारत के सुप्रीम संविधान हैं!

(कलकत्ता हाई कोर्ट के दलित जज सीएस कर्णन को सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह की जेल की सजा इसलिए सुना दी क्योंकि जस्टिस कर्णन ने जजों के भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहने का भंडाफोड़ किया था)
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories