इंडिया मीन्स कास्ट - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

स्वीडन में उनको
नोबेल प्राइज के लिए शॉर्टलिस्टेड किया जा रहा था
लन्दन से उनके लिए
बुकर प्राइज की घोषणा की जा रही थी
फिलिपिन्स में उनके नाम पर
रेमन मैगासेसे पुरस्कार के लिए
विचार-विमर्श चल रहा था
ऑक्सफ़ोर्ड में उनके नाम पर
चेयर स्थापित की जा रही थी
हारवर्ड में उनकी राइटिंग्स और स्पीचिंचेस को
सिलेबस का हिस्सा बनाया जा रहा था
और कोलम्बिया यूनिवर्सिटी
उनको पिछली शताब्दी का सबसे ब्रिलियंट स्टूडेंट
करार दे रही थी
लेकिन उसी वक़्त
इंडिया में
गूगल पर
उनकी जाति सर्च की जा रही थी।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories