भ्रष्टाचार तो एक बहाना है उर्फ़ मनु कोड ऑफ़ बिल - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

तुमने उसकी बराबरी की
बराबरी की सज़ा तुझे मिली

तुम झुके नहीं
नहीं झुकने की सज़ा तुझे मिली

तुम गिर-गिर कर उठते रहे
गिर-गिर कर उठने की सज़ा तुझे मिली

तुम्हारी उपस्थिति ही चुनौती बनती है
चुनौती बनने की सज़ा तुझे मिली

तुम फर्श से अर्श पर पहुंच रहे थे
फर्श से अर्श की ओर जाने की सज़ा तुझे मिली

भ्रष्टाचार तो एक बहाना है

कोई छोटा चोर कोई बड़ा चोर
सब चोर-चोर

मनु ने कहा है-
शूद्र के पास यदि धन हो जाए
तो उस धन को जब्त कर लेना चाहिए
और उसके लिए सबसे बड़ी सज़ा मुकर्रर होनी चाहिए

यही तुम्हारी नियति है!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories