नौकरी की शर्त पूरी की नहीं - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


नौकरी की शर्त पूरी की नहीं
चापलूसी, जी-हुज़ूरी की नहीं

बन न पाए साहबों के खास हम
क्योंकि बँगलों की मजूरी की नहीं

यूँ मुलाकातें हुईं उनसे बहुत
बात वो जो थी ज़रूरी,की नहीं

धाम साईंनाथ के जाते रहे
उम्र भर लेकिन सबूरी की नहीं

थी जहाँ श्रद्धा, समर्पित भी हुए
साधना आधी-अधूरी की नहीं

ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories