न शाहों में है ना अमीरों में है - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads

न शाहों में है ना अमीरों में है
जो देने की कुव्वत फ़कीरों में है

मैं मंज़िल की परवाह करता नहीं
मेरा नाम तो राहगीरों में है

जो हासिल न थी बादशाहों को भी
वो ताक़त यहाँ अब वज़ीरों में है

वतन के लिए दे गया जान जो
वो ज़िंदा अभी भी नज़ीरों में है

हथेली बता किस तरह से जिऊँ
अभी और क्या-क्या लकीरों में है
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories