वह दिन कब आएगा

ओमप्रकाश वाल्‍मीकिओमप्रकाश वाल्‍मीकि30 Sept 1950 – 17 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

मेरी माँ ने जने सब अछूत ही अछूत

तुम्हारी माँ ने सब बामन ही बामन।

कितने ताज्जुब की बात है

जबकि प्रजनन-क्रिया एक ही जैसी है।

वह दिन कब आएगा

बामनी नहीं जनेगी बामन

चमारी नहीं जनेगी चमार

भंगिन भी नहीं जनेगी भंगी।

तब नहीं चुनेंगे

जातीयहीनता के दंश।

नहीं मारा जाएगा तपस्वी शंबूक

नहीं कटेगा एकलव्य का अँगूठा

कर्ण होगा नायक

राम सत्तालोलुप हत्यारा।

क्या ऐसे दिन कभी आएँगे?

ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
About the poet

ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like