जुगनू - ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

ओमप्रकाश वाल्‍मीकिओमप्रकाश वाल्‍मीकि30 Sept 1950 – 17 Sept 2013

4 min read · 12.4K reads

स्याह रात में
चमकता जुगनू
जैसे उग आया
अँधेरे के बीच
एक सूरज

जुगनू अपनी पीठ के नीचे
लटकाए घूमता है
एक रोशनी का लट्टू
अँधेरे मे भटकते
ज़रूरतमंदों को राह दिखाने के लिए

जुगनू की यह छोटी-सी चमक भी
कितनी बड़ी होती है
निपट अँधेरे में

जिसके होने का सही-सही अर्थ
जानते हैं वे
जो अँधेरे की दुनिया में
पड़े हैं सदियों से

जिनका जन्म लेना
और मरना
एक जैसा है

जिंनके पुरखे छोड़ जाते हैं
विरासत में
अँधेरे की गुलामगिरि

रोशनी के ख़रीदार
एक दिन छीन लेंगे जुगनू से

उसकी यह छोटी-सी चमक भी
बंद कर लेंगे तिजोरी में
जो बेची जाएगी बाज़ार में
ऊँचे दामों पर
संस्कृति का लोगो चिपका कर !

29.04.2011
ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
About the poet

ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ