सारी दुनिया मेरी है - ओमप्रकाश कश्यप

ओमप्रकाश कश्यपओमप्रकाश कश्यप15 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

सुनो-सुनो एक बात सुनाऊँ
कैसी अजब पहेली है,
जिधर-जिधर मैं नजर घुमाऊँ
सारी दुनिया मेरी है।

दादा जी पूरब में रहते
पश्चिम में मेरे नाना जी,
दोनों ही चिट्ठी में लिखते
छुट्टी में तुम घर आना जी।
किस-किस के घर छुट्टी काटूँ
मेरी जाल अकेली है।

दक्खिन में बुआ जी रहती
जिज्जी रहती उत्तर में,
सबकी सुंदर-सुंदर फोटो
लगी हुई मेरे घर में।
अंबर में चंदा मामा की
इतनी बड़ी हवेली है।

जिज्जी, बुआ, दादा, नाना
सबसे मुझको प्यार है,
उत्तर-दक्खिन, पूरब-पश्चिम
सब मेरा संसार है।
प्यारी-प्यारी मेरी कविता
मेरी संग-सहेली है।
ओमप्रकाश कश्यप
About the poet

ओमप्रकाश कश्यप

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like