ये है ग़रीबों की बेवकूफ़ी,फलाँ की मिल्लत,फलाँ का मज़हब - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

ये है ग़रीबों की बेवकूफ़ी, फलाँ की मिल्लत, फलाँ का मज़हब ।
अमीर सारे हैं एक जैसे, कहाँ की मिल्लत कहाँ का मज़हब ।

नमाज़-पूजा तो ज़ाहिरी हैं, अयाँ करेंगे अयाँ का मज़हब,
कभी मुख़ातिब ख़ुलूस हो तो बयाँ करेगा निहाँ का मज़हब ।

किसी पे दाढ़ी उगा रहे हैं, किसी पे चोटी लगा रहे हैं,
वो लिख रहे हैं तवारीख़ के हरिक पुराने निशाँ का मज़हब ।

वो रौशनी हो कि तीरगी हो, जमाल हो या जलाल उसका,
ज़मीं पे सब कुछ निसार कर दे, यही तो है आसमाँ का मज़हब ।

जो इससे बोले ये उसकी मासी, जो इसको बरते उसी की माँ है,
यही है उर्दू की पासदारी, यही है उर्दू ज़बाँ का मज़हब ।

कोई ये कैसे यक़ीन कर ले, कि दीन, दुनिया से मुख्तलिफ़ है,
’नदीम’ सूरज ने आँख फेरी, बदल गया सायबाँ का मज़हब ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads