नज़र आते हैं जो जैसे वो सब वैसे नहीं होते - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

नज़र आते हैं जो जैसे वो सब वैसे नहीं होते ।
जो फल पीले नहीं होते वो सब कच्चे नहीं होते ।

जहाँ जैसी ज़रूरत हो वहाँ वैसे ही बन जाओ,
अगर ऐसे ही होते हम तो फिर ऐसे नहीं होते ।

भरे बाज़ार से अक्सर मैं ख़ाली हाथ आता हूँ,
कभी ख्वाहिश नहीं होती कभी पैसे नहीं होते ।

शरारत जिसके सीने पर हमेशा मूँग दलती है,
वो आँगन काटता है घर में जब बच्चे नहीं होते ।

न होते धूप के टुकड़े न मिलता छाँव को हिस्सा,
अगर पेड़ों पे इतने एकजुट पत्ते नहीं होते ।

तुम्हें कैसे बता पाते कहाँ जाता है वो रस्ता,
’नदीम’ उस राह से गर हम कभी गुज़रे नहीं होते ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads