कुछ समझ में नहीं आता कि मैं क्या-क्या हो जाऊँ - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कुछ समझ में नहीं आता कि मैं क्या क्या हो जाऊँ ।
सब की ख़्वाहिश है यही, उनके ही जैसा हो जाऊँ ।

अब दिखावा ही मेरे जिस्म का पैराहन है,
अब अगर इसको उतारूँ तो तमाशा हो जाऊँ ।

आप ने अपना बनाया तो बनाया ऐसा,
अब ये मुम्किन ही नहीं और किसी का हो जाऊँ ।

तुमने पहले भी सज़ा दे के मज़ा पाया है,
तुम जो चाहो तो गुनहगार दुबारा हो जाऊँ ।

कुछ बड़ा और बनूँ, ऐसी तमन्ना है, मगर
और कुछ बन के बड़ा और न छोटा हो जाऊँ ।

फिर मेरा कोई भी सपना, न रहेगा सपना,
मैं अगर काश तेरी आँख का सपना हो जाऊँ ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads