जड़ों तक हो असर पत्तों में जुम्बिश हो तो ऐसी हो - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

जड़ों तक हो असर पत्तों में जुम्बिश हो तो ऐसी हो ।
समूचा पेड़ हिल जाए, जो कोशिश हो तो ऐसी हो ।

जलाया जिसने हमको रौशनी उसको भी दी हमने,
सख़ावत हो तो ऐसी हो नवाज़िश हो तो ऐसी हो ।

तअस्सुब के तमाम आतिशकदों में आग लग जाए,
शरर आपस में लड़-मर जाएँ साज़िश हो तो ऐसी हो ।

दर-ओ-दीवार पर जो ख़ून के धब्बे हैं धुल जाएँ,
हमारे शह्र में इमसाल बारिश हो तो ऐसी हो ।

जिएँगे प्यार की ख़ातिर मरेंगे प्यार की ख़ातिर,
तमन्ना हो तो ऐसी हो जो ख़्वाहिश हो तो ऐसी हो ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads